नाहन : परिवारिक विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट, बीयर की खाली बोतल मार क़िया लहूलुहान,क्रॉस मामला दर्ज..

नाहन : परिवारिक विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट, बीयर की खाली बोतल मार क़िया लहूलुहान,क्रॉस मामला दर्ज..
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 जुलाई :
शहर के हरिपुर मोहल्ले में लालटेन चौक के नजदीकी दो भाइयों के बीच परिवारिक विवाद के कारण आपस में मारपीट करने का पुलिस स्टेशन नाहन में क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार  मारपीट के दौरान बीयर की खाली बोतल सिर में मारने लहूलुहान करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस थाना नाहन में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है। 
शिकायतकर्ता श्रीमती रुबीना निवासी नजदीक सीएमओ दफ्तर नाहन ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके पति इमरान 7 जुलाई 2026 की रात घर पहुंचे, जिनके सिर के पीछे से खून बह रहा था।

शिकायत के अनुसार  पूछने पर इमरान ने बताया कि लालटेन चौक स्थित गुप्ता जनरल स्टोर के सामने उनके छोटे भाई दानिश उर्फ जिशान ने पारिवारिक विवाद के चलते उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की । 

 जिस कारण उसे चोटे आई है । जिस पर पुलिस थाना नाहन  मे आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर अन्वेषन जारी है।

एसपी ने बताया कि  इसी कड़ी में पुलिस थाना नाहन में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता जिशान अंसारी निवासी नजदीक सीएमओ दफ्तर नाहन ने शिकायत दर्ज करवाई कि 7 जुलाई 2026 को उसका अपने बड़े भाई इमरान के साथ शराब के नशे में विवाद हुआ था।

 8 जुलाई 2026 को प्रातः इमरान ने कथित रूप से घर की सीढ़ियों के बाहर शिकायतकर्ता के सिर पर बीयर की खाली बोतल से वार कर दिया, जिस कारण उसे चोटे आयी है ।

एसपी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन  मे आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर अन्वेषन जारी है।