आप अक्सर कब अपने हाथों और नाखूनों को प्राथमिकता देते हो मैनीक्योर और पेडिक्योर की डेट नजदीक आते ही एक सुखद अहसास होने लगता है / हालाँकि हम मैनीक्योर और पेडिक्योर को शरीरिक सुन्दरता के पैमानों से ही आंकते हैं लेकिन इसके शरीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थय से भी अनेक फायदे होते हैं
मैनीक्योर और पेडिक्योर मात्र नाखूनों की सफाई ही नहीं है बल्कि यह सेल्फ केयर की एक जरूरी कड़ी है जिससे स्वास्थ्य लाभ होता है , सुन्दरता में निखार आता है , रक्त संचार बढ़ता है , हाइजीन को बढ़ाबा मिलता है और आत्म विस्वास बढ़ता है
मैनीक्योर और पेडिक्योर से जहां आपकी त्वचा कोमल रहती है , आपके नाख़ून हेल्दी रहते हैं और आपका तनाव नियन्त्रण में रहता है बल्कि इसके और भी अनेक फायदे हैं /
इस सबके इलाबा यह सस्ता है , जल्दी हो जाता है और ट्रेंडी लुक पाने का आसान तरीका है /
1 ---बेहतर रक्त संचार -----------जब आप मैनीक्योर और पेडिक्योर करबाते हैं तो इसका एक फायदा यह होता है कि इस प्रक्रिया से आपके शरीर में बेहतर रक्त संचार होता है जिससे त्वचा में निखार आता है / ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से शरीर में गर्मी बढ़ती है जोकि सर्दियों के मौसम में एक बेहतर अहसास दिलाती है / ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से हाथों और पैरों की सूजन और दर्द कम होती है जिससे जोड़ों के रोगियों को राहत का अहसास होता है / ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से आपकी स्किन टाइट होती है जिससे चेहरे और हाथो पैरों की झुर्रियां कम दिखती हैं और आप जवां जवां दिखते हैं / शरीर में बेहतर रक्त संचार आपके दिल कि सेहत के लिए भी लाभदायक होता है / आपका दिल जैसे ही रक्त को शरीर में धकेलता है , उस प्रक्रिया में आपके शरीर में स्वस्थ्य बर्धक नुट्रिएंट्स पौषक तत्व और ऑक्सीजन प्रवेश करती है और शरीर से गन्दे पदार्थों को बाहर निकाल देती है
मैनीक्योर और पेडिक्योर की प्रक्रिया के दौरान किया जाने वाला हल्का स्पर्श, आरामदायक माहौल और इत्र की खुश्बू एक शौम्य और शांत प्रवृति का अहसास दिलाती है जिससे शरीर में तनाव और बेचैनी का स्तर कम होता है
मैनीक्योर और पेडिक्योर के दौरान आप काफी बक्त अपनी केयर पर बिताते हैं जिससे आप मूड और बिस्वास बढ़ता है और आप ताजा और उर्जाबान महसूस करते हैं शरीर में रक्त संचार बढ़ने से गंदे और बिषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं , जिससे सम्पूर्ण वैलनेस को बढ़ाबा मिलता है और पैरों में फ्लूइड की मात्रा कम होती है / इससे मांस पेशियों में तनाव कम होता है और शरीर के जोड़ों की गतिशीलता में सुधार होता है /
2 ----संक्रमण को रोकते हैं -------
आपके हाथ पांब दिन में बार बार जमीनी सतह के सम्पर्क में आने से गंदगी , धूल , मिटटी आदि से खराब हो जाते हैं जिसकी बजह से आपके नाख़ून गंदे हो जाते हैं और आपकी त्वचा अक्सर खराब हो जाती है /
नियमित मैनीक्योर और पेडिक्योर नाखुनो को साफ़ और सुबय्बस्थित रखने में मदद करते हैं जिससे नाखूनों में फंगल और जीबाणु संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है /
नाखूनों के इर्द गिर्द मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने से और क्यूटिकल की उचित केयर से फंगल और अन्य प्रकार के संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है /
पैरों के नाखूनों को साफ रखने , छोटा रखने और नियमित रूप से काटने से आपके नाख़ून अन्दर की तरफ बढ़ते हैं जिससे हर तरह के संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है और हाथों को भी यही फायदा मिलता है /
हमारे नाखुनो में नियमित रूप से गंदगी जमा होती रहती है या कुछ न कुछ फंसा रहता है और उन्हें साफ और पोलिश रखने से काफी फायदे होते हैं / मैनीक्योर और पेडिक्योर में पौषक क्रीम और तेलों का प्रयोग किया जाता है जोकि इस क्षेत्र को मॉइस्चराइज़ करते हैं जिससे नाख़ून टूटते नहीं हैं और इनमे उबड़ खाबड़ धब्बे भी नहीं पड़ते /
3 ----तनाव को रोकते हैं ---------
मैनीक्योर और पेडिक्योर में मसाज के दौरान मांस पेशियाँ रिलैक्स होती हैं जिससे तनाव कम होता है / मसाज के प्रेशर और मूवमेंट से तनाव रिलीज़ हो जाता है और इससे सेहत और तंदरुस्ती को प्रमोट करने में मदद मिलती है /
मसाज आपकी हाथों और पैरों की नसों को शांत करती है जिससे तनाव को संतुलित किया जा सकता है / हाथों और पैरों को गर्म पानी में डुबोने से थकान पूरी तरह मिट जाती है जिससे शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाबा देने में मदद मिलती है /यह हाथों और पैरों की कठोर मांसपेशियों को शांत करके इनकी पीड़ा कम करता है और इन्हे लचीचा बनाता है /
4---नमी बनाये रखता है --------
त्वचा की नमी बनाये रखना काफी चुनौतीपूर्ण काम होता है /
एक अच्छे मैनीक्योर और पेडिक्योर में गहन हाइड्रेशन प्रक्रिया अपनाई जाती है जिससे आपके शरीर की त्वचा की प्रकृतिक नमी और लचीलेपन को सुधारने में मदद मिलती है जिससे त्वचा को फटने से रोका जा सकता है और दाग , धब्बों आदि से मुक्ति मिल जाती है / तेल और क्रीम की मालिश से त्वचा की नमी बरकरार रहती है
5 ------नाख़ून और त्वचा को स्वास्थ्य को सुधारता है -----
मैनीक्योर और पेडिक्योर नाखूनों को गहराई से साफ़ करते हैं \
इस तकनीक से सारी गंदगी साफ हो जाती है / त्वचा को बीमार करने बाले हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और इनका नाखूनों के स्वास्थ्य पर सकारत्मक प्रभाव पड़ता है /
क्यूटिकल को ट्रिम करने से हैंगनेल ( नाखूनों के आस पास की त्वचा ) में होने बाली पीड़ा को रोका जा सकता है और नाखूनों को मजबूत और स्वास्थ्य बर्धक तरीके से बढ़ने का मार्ग परस्त हो जाता है /
नियमित मैनीक्योर और पेडिक्योर से त्वचा की नई कोशिकाओं का विकास होता है / इससे उचित एक्सफ़ोलिएशन सुनिश्चित होता है जिससे हमारे हाथों और पैरों की त्वचा की मृतक कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है जोकि नाखूनों की सेहत के लिए काफी अहम होती है
लेखिका अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोक प्रिय है /