सरकाघाट में हुए छात्रा हत्याकांड मामले में कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाए।- शीतल सूर्यवंशी

सरकाघाट में हुए छात्रा हत्याकांड मामले में कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाए।- शीतल सूर्यवंशी
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन शिमला 14 अप्रैल : 

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिरमौर ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। इस धरने में पिछले कल सरकाघाट में छात्रा हत्याकांड व PGT कॉन्ट्रैक्ट पॉलिसी के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शिवानी चौहान, शीतल सूर्यवंशी, प्रदेश सह मंत्री अभी ठाकुर व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिरसान्टा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व PGT कॉन्ट्रैक्ट पालिसी को लेकर सरकार को घेरा।

शीतल सूर्यवंशी ने कहा कि सरकाघाट में 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए।

शिवानी चौहान ने हिमाचल प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रदेश का आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अपराधों में हो रही वृद्धि सरकार की नाकामी को दर्शाती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

प्रदेश सह मंत्री अवि ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई PGT कॉन्ट्रैक्ट नीति पर विरोध जताते हुए कहा कि यह नीति युवाओं और शिक्षकों के भविष्य के साथ अन्याय है। एबीवीपी इस नीति को तुरंत वापस लेने की मांग करती है और यदि सरकार इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो परिषद पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

 अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिरसान्टा ने बताया कि जब से व्यवस्था परिवर्तन नाम की सरकार सत्ता में आई है तब से न तो युवा सुखी है न ही आम जनता बल्कि इस प्रदेश के अंदर चिट्टा माफिया, वन माफिया,फिरौती माफिया भी बेलगाम हो रहा है। आये दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। उन्होंने इस प्रदेश के अंदर  बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी चिंता व्यक्त की व साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा किये गए पक्के नोकरी के झूठे वादे को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश के अंदर माफियाराज बेलगाम हो गया है।उन्होंने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से भी इस्तीफे की मांग की है।

यह धरना जिला संयोजक वंश भंडारी जी के नेतृत्व में हुआ। इस धरने में लकी,स्वप्निल, अनिकेत, श्वेता,मीनाक्षी,साहिल,आदित्य,रुद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।