नाहन: अमरनाथ श्राइन बोर्ड से पंजीकरण के लिए बैंक अधिकृत करने की गुहार....

नाहन: अमरनाथ श्राइन बोर्ड से पंजीकरण के लिए बैंक अधिकृत करने की गुहार....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 अप्रैल :
जम्मू कश्मीर स्थित अमरनाथ श्राइन बोर्ड से जिला मुख्यालय नाहन से यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण के सत्यापन के लिए यहां किसी बैंक की अधिकृत करने की गुहार लगाई गई है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा राज्य के कई शहरों में उपलब्ध करा रखी है। जिनमे नाहन शामिल नहीं है।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड को लिखे पत्र में स्थानीय निवासी  हिमांशु ठाकुर  ने  श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड से अनुरोध करते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण एवं चिकित्सीय सत्यापन हेतु नाहन, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में  बैंक की किसी शाखा अधिकृत किया जाए।

ठाकुर ने कहा कि  सिरमौर जिले  की  जनसंख्या लगभग 6 लाख है। प्रतिवर्ष हमारे जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा पर जाने की इच्छा व्यक्त करते हैं। किंतु हमारे जिले में किसी अधिकृत बैंक शाखा या सत्यापन केंद्र के अभाव में उन्हें पंजीकरण एवं अन्य औपचारिकताओं के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है।

 इससे असुविधा, अतिरिक्त आर्थिक भार उत्पन्न होता है तथा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों सहित अनेक इच्छुक श्रद्धालु यात्रा में सम्मिलित होने से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या तथा क्षेत्र की भौगोलिक कठिनाइयों को देखते हुए, नाहन में एक अधिकृत बैंक शाखा की स्थापना से पंजीकरण एवं सत्यापन प्रक्रिया अधिक सुगम हो जाएगी। 

ठाकुर ने कहा कि श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ेगी तथा यात्रा प्रबंधन भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।