नाहन :रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने अपनाए गए बस स्टैंड पार्क में लगाए 35 अशोक के पौधे

नाहन :रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने अपनाए गए बस स्टैंड पार्क में लगाए 35 अशोक के पौधे
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 जुलाई :
 रोटरी क्लब नाहन संगिनी द्वारा अपने गोद लिए गए बस स्टैंड पार्क, नाहन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के तहत 35 अशोक के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रीता कालरा एवं रोटेरियन संजय कालरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों को ऐसे सेवा कार्य निरंतर करते रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मोनिका जैन ने किया। इस अवसर पर सचिव रोटेरियन भावना रत्तन,कोषाध्यक्ष रोटेरियन दीपा बंसल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सोना चंदेल, रोटेरियन ममता जैन, पारुल गुर्जाल, शालू परमार, श्याम ठाकुर, रेनू चौधरी एवं सारिका धवन भी उपस्थित रहे और पौधारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।