नाहन : संगड़ाह नगर पंचायत वार्ड परिसीमन की अधिसूचना जारी- उपायुक्त

नाहन : संगड़ाह नगर पंचायत वार्ड परिसीमन की अधिसूचना जारी- उपायुक्त

अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 मार्च : 


उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के वार्डो का परिसीमन वर्ष-2026 में होने वाले नगर पालिका/नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए जन साधारण से कोई आक्षेप व सुझाव प्राप्त नही हुए है।


उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन(वार्डांे का पुनर्गठन एवं आरक्षण) नियम 2015 के नियम 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 में होने वाले शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए नगर पंचायत सगडांह के समस्त सात वार्डों के परिसीमन हेतू अतिंम प्राकाशन की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।


उन्होंने बताया कि संगडाह नगर पंचायत के वार्डो की अतिंम प्रकाशन की अधिसूचना एसडीएम कार्यालय संगड़ाह में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।