सरकारी डिपुओं में दालों के बढ़े दाम : राज्य भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने लिया आड़े हाथों...

सरकारी डिपुओं में दालों के बढ़े दाम  : राज्य भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने लिया आड़े हाथों...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन  12 सितम्बर :

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी डिपुओं में चने और उड़द की दालों के दाम ₹12 प्रति किलो के हिसाब से बढ़ाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा इस कल्याणकारी राज्य में प्रदेश की दमनकारी सरकार ने डिपूओं में उपलब्ध होने वाले सामान की कीमतों में भारी भरकम इजाफा करके गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। 

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे राष्ट्र में जीएसटी की दरों में भारी कटौती कर गरीबों और साधनहीन  लोगों को महंगाई से निजात दिलाने का काम किया है परंतु दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के डिपो में भी दालों के रेट बढ़ाकर प्रदेश की गरीब जनता के जेब में डाका डालने का काम किया है। विनय गुप्ता ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि सुक्खू सरकार इसी प्रकार से अलोकतांत्रिक फैसले  लेकर  गरीब जनता पर महंगाई का बोझ लादती रहेगी तो प्रदेश की जनता इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।