नाहन: मोटर साइकिल की टक्कर से 76 वर्षीय महिला की मौत, माजरा में एफआईआर दर्ज
पांवटा ब्लॉक तेज़रफ़्तार मोटर साइकिल की टककर से एक 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मोटर साइकिल चालक के खिलाफ माजरा पुलिस स्टेशन में।एफआईआर दर्ज की है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस हादसे में 76 वर्षीय राम कौर पत्नी स्वर्गीय छोटा राम निवासी टोकियो गांव पांवटा साहिब की मौत हो गई।
एसपी ने बताया कि पुलिस को शिकायत में शुभम पुत्र श्री मस्तराम चौधरी, निवासी गांव टोकियों, डा0 सैनवाला मुबारिकपुर, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने बताया कि उसकी ताई श्रीमति राम कौर पत्नी स्व0 श्री छोटा राम निवासी गाँव टोकियों डा0 सैनवाला मुबारिक पुर तह0 पाँवटा साहिब अपने घर से सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज़रफ़्तार मोटरसाईकल ने उन्हे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी ताई की मौत हो गई।
एसपी ने बताया कि मोटरसाईकल का नम्बर HP17C4760 के चालक विचित्र सिंह पुत्र श्री वेद प्रकाश निवासी कोलर, तहसील पाँवटा साहिब खिलाफ पुलिस थाना माजरा में धारा 281, 106 भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया है और तफ्तीश शुरू कर दी है।




