सिपेट संस्थान बद्दी में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 28 मई तक करें आवेदन
संयुक्त निदेशक केन्द्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), बद्दी ने जानकारी दी है कि संस्थान द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा की गई है। भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश शासन के संयुक्त प्रयास से संचालित यह संस्थान प्लास्टिक और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में युवाओं को कुशल बनाकर उन्हें बेहतरीन रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है।
इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 'सिपेट प्रवेश परीक्षा' (CAT-2026) का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 28 मई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 07 जून 2026 को आयोजित की जाएगी और सफल उम्मीदवारों के लिए नया शैक्षणिक सत्र 13 जुलाई 2026 से शुरू होगा। प्रवेश और पाठ्यक्रम से संबंधित किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक छात्र या अभिभावक मोबाइल नंबर 9199554078 पर संपर्क कर सकते हैं।





