नाहन : सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन, मेधावी छात्र - छात्राओं को किया गया सम्मानित

नाहन : सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन, मेधावी छात्र - छात्राओं को किया गया सम्मानित
अक्स न्यूज लाइन नाहन 13 फरवरी  :
 सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, नाहन में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पूरे वर्ष विभिन्न शैक्षणिक एवं को-करीक्युलर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमोद चौहान (अध्यक्ष )सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल नाहन मैनेजमेंट सोसाइटी, ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।उनके साथ  परितोष चौहान सचिव, विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. आशिमा राघव जी  और विद्यालय की मुख्याध्यापिका मीनाक्षी भी उपस्थित थीं। विद्यालय में वर्ष भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ और अकादमिक पुरस्कार (2024-2025) देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नर्सरी कक्षा में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में युवांशी ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी कविता पाठ एवं रंग भराई प्रतियोगिता में वेदिका नेगी प्रथम रहीं। “थ्रो द बॉल इन द बास्केट” गतिविधि में कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टैलेंट शो में भाव्या एवं वेदिका नेगी प्रथम रहीं, जबकि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ऋद्धि धीमान एवं वेदिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। एल.के.जी. कक्षा में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में आरविका प्रथम रहीं। अंग्रेजी कविता पाठ में देवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंग भराई प्रतियोगिता में समर्थ चौहान एवं देवांश सेमवाल प्रथम रहे। “थ्रो द बॉल इन द बास्केट” में अवंतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आर.एम. अन्वी एवं विवांश प्रथम रहे।

यू.के.जी. कक्षा में हिंदी कविता पाठ में पलाक्षा तथा अंग्रेजी कविता पाठ में मनन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंग भराई प्रतियोगिता एवं टैलेंट शो में पलाक्षा प्रथम रहीं। “थ्रो द बॉल इन द बास्केट” में प्रियंशी भटनागर ने प्रथम स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अर्निका प्रथम रहीं। खेल गतिविधियों के अंतर्गत कक्षा 1 की सरल दौड़ में शिवाय शर्मा एवं सौम्या प्रथम रहे। फ्रॉग रेस में विराट एवं सौम्या तथा हर्डल रेस में पार्थ एवं आन्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
 
कक्षा 2 की वन लेग रेस में नफीसा अंसारी एवं रुद्र कश्यप तथा सरल दौड़ में आयांश ठाकुर एवं मानवी सैनी प्रथम रहे। कक्षा 3 की सरल दौड़ में अनिमेष वर्मा एवं लोव्या तथा थ्री लेग रेस में वेदांशी ठाकुर, देवांशी ठाकुर, अनिमेष वर्मा एवं आशीष शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 की सैक रेस में वेदांश एवं देवांशी शर्मा प्रथम रहे। कक्षा 5 की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में शिवांश भारद्वाज एवं त्रिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 की सरल दौड़ में हरमनप्रीत सिंह एवं वंशिका शर्मा प्रथम रहे। कक्षा 7 में विशाल, लव वर्मा, कुश वर्मा एवं अनुज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 8 में सूर्यांश, पूर्वी, सोनाक्षी एवं जुनैद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 5 से 8 तक आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में मार्स एवं वीनस हाउस की संयुक्त टीम विजेता रही। विजेता खिलाड़ियों में निशिका, नविका, भाव्या, कोमल शर्मा, मृणालिनी ठाकुर, शारदा शर्मा, वंशिका शर्मा, अनुपमा, सौम्या चौहान, त्रिशा वर्मा, सिमरबीर कौर, सान्वी शर्मा, सोनाक्षी शर्मा एवं पूर्वी गोयल शामिल रहीं। कबड्डी (बालक वर्ग) प्रतियोगिता में नेपच्यून हाउस विजेता रहा। टीम के सदस्य अद्विक ठाकुर, आदीश कंवर, मोहम्मद उस्मान, सुकृत शर्मा, कुश वर्मा, अनुज पासी, विशाल, मनजोत सिंह, संचीत शर्मा, कुंवर वरदान सिंह एवं लव वर्मा रहे।

मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में कक्षा 1 से याह्वी शर्मा (नेपच्यून हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 से मान्या शर्मा (मार्स हाउस) ने प्रथम स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से कृष्णा एवं शिवाय शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2 से उर्वशी शर्मा प्रथम रहीं। कक्षा 3 से वेदांशी एवं प्प्रियांश सिंह तथा कक्षा 4 से रुतवी चौधरी एवं लव्यांश रमौल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में कक्षा 1 से शिवाय चौधरी तथा कक्षा 2 से उर्विशा यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। दीया निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा 3 से प्रियांश सिंह प्रथम स्थान पर रहे।

टैलेंट शो में कक्षा 1 से याह्वी शर्मा तथा कक्षा 2 से नायरा भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 4 से लव्यांश रमौल प्रथम रहे। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 4 से वेदांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पेल बी प्रतियोगिता में कक्षा 1 से शिवाय चौधरी प्रथम स्थान पर रहे। मातृ दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 6 से सुकृत शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंतर-हाउस स्किट प्रतियोगिता (पर्यावरण दिवस) में नेपच्यून हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों में कुंवर वरदान सिंह, संचीत शर्मा, श्रेयसी, मनजोत सिंह, काव्यांशी, अद्विक ठाकुर एवं आदीश कंवर शामिल रहे।

अंतर-हाउस बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में मार्स हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों में सोनाक्षी शर्मा, पूर्वी, जुनैद खान, प्रतीक राणा, शिवेश धीमान, नविका भारद्वाज एवं इनाया शामिल रहीं। मैथ ओलंपियाड प्रतियोगिता में टीम बी विजेता रही। टीम के सदस्य कुंवर वरदान सिंह, नविका भारद्वाज, कुश वर्मा एवं हर्षित सिंगला रहे। अंतर-हाउस रंगोली प्रतियोगिता में मार्स हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों में सोनाक्षी शर्मा, पूर्वी, प्रतीक राणा, भाव्या, इनाया, हरमनप्रीत सिंह, सिमरबीर कौर एवं त्रिशा वर्मा शामिल रहे।
 
स्कूल की मुख्याध्यापिका मीनाक्षी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और सभी बच्चों को पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उनमें आत्मविश्वास व रचनात्मकता का विकास करती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएँ जागृति मोहिल, रीना शर्मा, रितिका ठाकुर, पिंकू ठाकुर, नेहा ठाकुर, कल्पना राणा, ईशा भारद्वाज, अंबिका सेमवाल, उर्वशी शर्मा,सुनीता गौतम एवं सिमरन ठाकुर भी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।