सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला 18 मार्च को, उपायुक्त करेंगे अध्यक्षता

सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला 18 मार्च को, उपायुक्त करेंगे अध्यक्षता
अक्स न्यूज लाइन मंडी 10 मार्च : 
जिला प्रशासन मण्डी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए "भविष्य सेतु" कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्विसिज प्रीमियर वर्कशॉप फॉर आईएएस/एचपीएएस एस्पीरेंट्स का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 18 मार्च, 2026 को दोपहर 12.30 बजे उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में यहां उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी।  
इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (आईएएस) तथा हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं (एचपीएएस) जैसी सिविल सेवा से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी, मार्गदर्शन तथा रणनीति प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, उत्तर लेखन कौशल, वैकल्पिक विषय चयन आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 
कार्यशाला में अभ्यर्थियों का मागदर्शन अपूर्व देवगन, भा0प्र0से0 व डॉ0 जितेन्द्र चंदेल, हि0प्र0प्र0 सेवा /भा0व0से0 द्वारा किया जायेगा। 
कार्यशाला में डाउट क्लियरिंग सेशन, प्रश्न-उत्तर तथा आईएएस व एचपीएएस अधिकारियों के प्रेरणादायक अनुभव भी शामिल होंगे, जिससे अभ्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 
जिला प्रशासन ने सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे इच्छुक अभ्यार्थियों से इस कार्यशाला में भाग लेने का आह्वान किया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम, पता शैक्षणिक योग्यता व जिस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उसकी जानकारी व्हाट्सएप नंबर 7018893399 के माध्यम से भेजकर अपना पंजीकरण कर सकते है। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के समय और अन्य आवश्यक जानकारी से अवगत करवाया जाएगा। यह कार्यशाला सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक अच्छा अवसर सिद्ध होगी। 
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आने वाले समय में ”भविष्य सेतु“ कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसी कार्यशालाएं जिला मण्डी के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व आई0टी0आई0 में आयोजित की जाएंगी।