ए.बी.डी.एम. के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य - डॉ. पाठक
अक्स न्यूज लाइन सोलन 13 फरवरी :
डॉ. पाठक ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों का अनिवार्य पंजीकरण किया जाना है। इन पंजीकरण से सभी स्वास्थ्य संस्थान राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़ सकेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी व निजी अस्पताल, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक लैब, फार्मेसी तथा मेडिकल स्टोर और सभी प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों से सम्बन्धित स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए पते का प्रमाण, भवन का स्पष्ट फोटो और वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों से आग्रह किया है कि इन दस्तावेज़ों की प्रतियों के साथ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ए.बी.डी.एम.) पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए ए.बी.डी.एम. के आधिकारिक पोर्टल https://nhpr.abdm.gov.in का उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि जानकारी अथवा तकनीकी सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन के कमरा नम्बर 132 में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के ज़िला समन्वयक रविन्द्र कुमार से सम्पर्क किया जा सकता है।





