नाहन: पांवटा में सड़क किनारे बेच रहा था अवैध शराब, 4 लीटर पकड़ी,मामला दर्ज...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 जुलाई :
पुलिस ने अपने घर में के बाहर सड़क पर आने जाने वाले लोगों को अवैध शराब बेचने वाले एक नशे के कारोबारी को धर दबोचा।
आरोपी के कब्जे से 4 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला की टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि तोता राम निवासी भुंगरनी डा0घ0 शिवपुर तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर अपने रिहायशी घर के बाहर कांशीपुर सडक पर आते जाते राहगिरो को शराब नाजायज बेचने का कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 04 लीटर नाजायज शराब बरामद की है ।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला मे आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।



