नाहन: हिमालयन इंस्टीट्यूट में "फार्मा अन्वेषण 2026" का सफल आयोजन..

नाहन: हिमालयन इंस्टीट्यूट में "फार्मा अन्वेषण 2026" का सफल आयोजन..

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कालाअंब में फार्मा अन्वेषण 2026" का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय था "Future Pharma Ecosystem: Fostering Synergy among Academia, Industry, Research, Regulatory and Practice." इस अवसर पर हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स के सभी गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।

 

कार्यक्रम क शुरुआत हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन्स, कालाअंब के निदेशक डॉ. जोगिंदर के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि फार्मा क्षेत्र आज स्वास्थ्य सेवाओं का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकों, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

 

इसके पश्चात हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कालाअंब के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम बाबू शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए "फार्मा अन्वेषण" दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में फार्मास्युटिकल विज्ञान के प्रति जागरूकता, अनुसंधान की भावना और नवाचार को बढ़ावा देना है।

 

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रो. एम. एल. श्रोफ को भी याद किया, जिन्हें भारत में फार्मेसी शिक्षा का जनक माना जाता है। उन्होंने बताया कि प्रो. एम. एल. श्रोफ के प्रयासों से ही भारत में फार्मेसी शिक्षा को एक संगठित और वैज्ञानिक रूप मिला, जिसके कारण आज देश में फार्मास्युटिकल शिक्षा और अनुसंधान का व्यापक विकास संभव हो पाया है।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और फार्मेसी क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, उद्योग तथा अकादमिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।