शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा ग्यारवी के लिए पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला ने किए आवेदन आमंत्रित
अक्स न्यूज लाइन धर्मशाला, 16 जून :
धर्मशाला, 16 जून: पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला के प्रचार्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 11वीं (वाणिज्य संकाय) की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए। इसके लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि प्रथम जून 2009 से 31 जुलाई 2011 तक के अभ्यर्थी मान्य होंगें तथा अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कांगड़ा जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। जबकि गणित विषय लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए गणित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक से पास होना अनिवार्य है।
इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeXjuQk_1KLKYSEMm2H1vIFelQeAAjupGLMRSU7oOcE_NJRKA/viewform?usp=preview गूगल फाॅर्म के माध्यम से अपना 25 जून 2026 तक आवेदन भर सकते है।









