नाहन:बेची गई गाड़ी की फूल पेमेंट के बावजूद औऱ पैसे मांगने वाले के खिलाफ मामला दर्ज..

नाहन:बेची गई गाड़ी की फूल पेमेंट के बावजूद औऱ पैसे मांगने वाले के खिलाफ मामला दर्ज..
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 01 जुलाई :
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि   पुलिस थाना पच्छाद मॆ हीरागिरी वर्तमान मे शिव मन्दिर कोर्ट रोड शिमला नजदीक लिफ्ट, ने शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ समय पुर्व इसके शिष्य ज्ञानगिरी जो कि बाल भारती स्कूल मरयोग मे राजगढ सोलन सडक के साथ स्थित माता काली मन्दिर मे निवास कर रहा है ने इसे बताया था कि पुष्कर नामक बस के ड्राईवर ने इसे एक पुरानी गाडी 50000 रुपए मे बेची है । 
जिसके पैसे इसने 10 हजार नकद व बकाया राशि ONLINE भुगतान कर दी है परन्तु पुष्कर बस का चालक इससे और पैसे मांगकर परेशान कर रहा है तथा गाली गलोच कर रहा है । 
एसपी ने बताया किदिनांक 19/06/26 को गोल्डी, सन्नी, टीनू तथा छोटू ने ज्ञानगिरी के साथ झगडा किया तथा चारो व्यक्तियों ने ज्ञानगिरी का रास्ता रोक कर इसके साथ लातमुक्को से मारपीट की हैं । 
उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना पच्छाद मे मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।