नाहन: प्लास्टिक केनी में लेकर जा रहा 5 लीटर अवैध शराब, धर लिया पुलिस..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 फरवरी :
पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने नाडनोटी से बेचड का बाग की तरफ गश्त के दौरान जाते समय गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके कब्जा से प्लास्टिक की कैनी में 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
एसपी ने बताया कि आरोपी बलिन्द्र सिंह निवासी गांव काथला पच्छाव, डा0 कांगडा फेलग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका जी में आरोपी बलविन्द्र के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका अन्वेषण जारी है।





