नाहन: कोर्ट गेट के नजदीक दो समूहों आपस मे भिड़े, पुलिस ने किया क्रॉस एफआईआर दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 14 मार्च :
नाहन के ज्यूडिशियल कॉम्लेक्स के बाहर गेट के नजदीक दो समूहों कहा सुनी के बाद आपस मे भीड़ गये। एक दूसरे की जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने दोनों और से मिली शिकायतों के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर दिया है।
जिले के एसपी के एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता वीना चुग पत्नी श्री राम कुमार चुग निवासी मकान नं. 54/2, हरिपुर मोहल्ला, नाहन (नजदीक CMO ऑफिस) ने पुलिस को बताया कि 11-03-2026 को वह अपने बेटे राहुल चुग के साथ अतिरिक्त जिला न्यायालय नाहन में पेशी के बाद लौट रही थी। इसी दौरान कोर्ट गेट के पास माधवी चौहान, नन्दिनी चौहान व आशु जैन ने उसका रास्ता रोककर धक्का दिया, जिससे वह गिर गई। आरोप है कि राहुल चुग के साथ भी मारपीट व गाली-गलौच की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
एसपी ने बताया कि अन्य पक्ष ने पुलिस थाना नाहन में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है । शिकायतकर्ता माधवी चौहान पुत्री श्री J. S. चौहान निवासी मकान नं. 941/5, मोहल्ला नया बाजार नाहन, तहसील नाहन, जिला सिरमौर के अनुसार 11-03-2026 को फैमिली कोर्ट नं. 2 नाहन में तलाक के केस के बाद, राहुल चुग पुत्र श्री राम कुमार ने गाली-गलौच व हाथापाई की, रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




