नाहन :अंतरसदन प्रतियोगिताओं में 27 मेधावी बच्चों को मिले पुरस्कार ....ए वी एन में बच्चों ने दिखाये अपनी प्रतिभा के रंग .
अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 फरवरी :
स्थानीय ए .वी. एन.सीनियर सैकैंडरी स्कूल में आज अंतरसदन पाठ्य सहगामी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों की आज पुरस्कार प्रदान किये गये ,विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला ने बताया कि विद्यालय में सम्पन हुई अंतरसदन चित्रकला , भाषण.गणित ऑलिंपियाड और सुलेख प्रतियोगिताओं में अब्बल रहने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आज प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये
,हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता मेँ कनिष्ठ वर्ग में गरिमा को प्रथम आभा चौहान की द्वितीय और अदिति को तीसरा पुरस्कार दिया गया जबकि इसी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में सना को पहला ,अवनी को दूसरा तथा त्वेशा को तीसरा पुरस्कार मिला ,इसी प्रकार अंग्रेजी की सुलेख प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में विरोनिका को प्रथम एंजल को दूसरा ,दिव्या सैनी को तीसरा और वरिष्ठ वर्ग में ऊर्वशी को प्रथम ,हर्षिता को द्वितीय और समिक्षा की तृतीय पुरस्कार मिला ,चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में किंजल प्रथम ,सक्षम द्वितीय और सानवी तृतीय स्थान पर रही इसी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में साधना प्रथम ,समीक्षा द्वितीय और हर्षिता तीसरे स्थान पर रही ,गणित ऑलिमपियाड में कार्तिक ,देवानी और तनवी की टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया ,
अंतरसदन भाषण प्रतियोगिता में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत विकास विषय पर भाषण में कनिष्ठ वर्ग में अदिति प्रथम मिशीता द्वितीय और अरनव शर्मा को तृतीय स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किये गये ,इसी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में अक्षरा को प्रथम ,अनिका को द्वितीय और तोशिका को तृतीय पुरस्कार दिया गया ,अंत में सभी पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को उनके सदन के प्रभारी अध्यापकों की विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला ने अपनी बधाई भी प्रेषित की .





