नाहन :बहोलियों जमा दो स्कूल की सोनाक्षी ने दसवीं के नतीजों में झटके 96 फीसदी अंक...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 मई :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहोलियों ने इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 93% रहा।
विद्यालय की छात्रा सोनाक्षी ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वैभव ने 94% अंकों के साथ दूसरा और वंदना ने 92% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में गणित विषय का शिक्षक न होने के बावजूद एक विद्यार्थी ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
यह उपलब्धि अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती अदिति के अथक प्रयासों से संभव हो पाई। उन्होंने अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे समर्पण के साथ छात्रों को गणित विषय पढ़ाया और उत्कृष्ट परिणाम दिया।
इस शानदार परिणाम का श्रेय विद्यालय के सभी अध्यापकों की कड़ी मेहनत और छात्रों के समर्पण को जाता है। सभी शिक्षकों ने बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन देकर उन्हें सफलता की राह दिखाई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम वर्मा ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हुई है।
विद्यालय परिवार ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की बात भी कही ।









