नाहन : जमीन के नाम पर 35 लाख की ठगी के मामले में 2 आरोपी हिरासत में.
माजरा क्षेत्र में 5 अप्रैल को जमीन के नाम पर 35 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों कासिम खान पुत्र श्री लियाकत अली, निवासी पोस्ट ऑफिस मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब, मुबारक पुत्र अलीम, निवासी गांव तिदाउली, पोस्ट ऑफिस अम्बेटा पीर, तहसील व पुलिस थाना नकूर, जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिये अदालत में पेश किया जा रहा है।








