डियारा अनुभाग के अंतर्गत आसपास के क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 23 मई:
सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मई को डियारा अनुभाग में बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत व पेडों की कांट-छांट के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र गुरुद्वारा मार्केट, पेट्रोल पंप, पोस्ट ऑफिस, कॉलेज चौक तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।









