ड्राइविंग टेस्ट 16 व 31 जनवरी को छोटा पड्डल मैदान में

ड्राइविंग टेस्ट 16 व 31 जनवरी को  छोटा पड्डल मैदान में
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन  मंडी, 06 जनवरी :
 वाहन पंजीयन व अनुज्ञापन अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने बताया कि वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन (एसडीएम) कार्यालय सदर मंडी के अंतर्गत 16 व 31  जनवरी को छोटा पड्डल मैदान में बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाइल के साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। बिना फोटो, बिना फाईल  तथा अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
    उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए 9 जनवरी, 2025 को प्रातः 11.30 बजे से जबकि 31 जनवरी को होने वाले टेस्ट के लिए 24  जनवरी को प्रातः 11.30 बजे से परिवहन डाट जीओवी डाट आईएन के माध्यम से स्लाट बुक किए जा सकते हैं ।