धर्मशाला रोपवे अब तक सवा लाख से अधिक लोग कर चुके है सफर

धर्मशाला रोपवे  अब तक सवा लाख से अधिक लोग कर चुके है सफर
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 धर्मशाला 
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी धर्मशाला में स्काईवे रोपवे धर्मशाला पर्यटकों के साथ-साथ आम लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट का एक रोमांचक और सुगम साधन बन कर उभर रहा है। जनवरी महीने में शुरू हुए रोपवे में अब तक करीब 1 लाख 25 हजार से अधिक लोग सफर कर चुके है और पर्यटन सीजन के चलते रोजाना इसमें भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।
 रोपवे का सफर जितना रोमांचक है,उतना ही सुरक्षित भी है,जिस कारण यह पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। रोपवे के जरिए मात्र 8 से 10 मिनट में मैकलोडगंज पहुंचा जा सकता है। जिससे मैकलोडगंज पहुंचने के लिए पर्यटकों को अब घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ रहा है। रोपवे के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि के चलते टाटा समूह भी उत्साहित है, जिसके चलते उन्होंने रोपवे के समय में भी बढ़ोतरी कर दी है। 
जिससे लोगों को और अधिक सुविधा मिल सके। स्काई वे रोपवे धर्मशाला की निदेशक नेहा पंडित का कहना है कि मॉनसून सीजन (बरसात) को लेकर कंपनी की तैयारी पूरी है और रोपवे में सफर सुरक्षित और आसान है। 
नेहा पंडित का कहना है कि मॉनसून सीजन से पहले कंपनी द्वारा सिविल वर्क का भी पूरी तरह से निरीक्षण किया जाता है क्योंकि धर्मशाला भूकंप की दृष्टि से भी संवेदनशील है इसलिए कंपनी सिविल कार्य का भी बारीकी से निरीक्षण करती है और रोपवे को शुरू करने से पहले ही उसका पूरी तरह से निरीक्षण किया जाता है।