मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने नव वर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने नव वर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
अक्स  न्यूज लाइन शिमला 31 जनवरी : 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा और हिमाचल प्रदेश विकास की नई बुलंदियां हासिल करेगा।
उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से हमने वर्ष, 2024 की हर बाधा को पार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के सहयोग से वर्तमान सरकार ने हर मुश्किल का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है जिसमें प्रदेशवासियों के भरपूर सहयोग की अपेक्षा है।  
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं हैं। उप-मुख्यमंत्री ने नव वर्ष में प्रदेशवासियों की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश, विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेशवासी चहुंमुखी विकास के साक्षी बनेंगे।