नाहन : कुत्ते को रोटी देने को लेकर विवाद, दो पक्ष भिड़े क्रॉस मामला दर्ज...

नाहन : कुत्ते को रोटी देने को लेकर विवाद, दो पक्ष भिड़े क्रॉस मामला दर्ज...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 जून :
नाहन ब्लॉक के गांव मक्कड़ वाली में कुत्ते को रोटी देने के मामले में दो परिवारिक गुट आपस में भीड़ गए। पुलिस स्टेशन नाहन में दोनों पक्षों की अलग अलग शिकायतों के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज किया गया है।

जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि  09-06-26 को निशा देवी पत्नी चमन लाल, निवासी ग्राम मक्कड़वाली, डा. शम्भुवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर की शिकायत पर पुलिस थाना नाहन  में मामला दर्ज किया गया है ।

 आरोप लगाया है कि 5 जून 2026 की रात आवारा कुत्ते को रोटी देने की बात पर पारिवारिक विवाद हुआ। शिकायत के अनुसार मामचन्द ने मोहन लाल के साथ मारपीट कर उसे चोटें पहुंचाईं, जबकि गौरव, दीपक व बलबीर ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण जारी है। 
ए एसपी ने बताया कि उधर कि मामचन्द पुत्र स्वर्गीय देवी राम, निवासी ग्राम मक्कड़वाली, डा. शम्भूवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर की शिकायत पर पुलिस थाना नाहन  में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार 6 जून 2026 की रात आवारा कुत्ते को रोटी देने के मुद्दे को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। 

आरोप है कि मोहन लाल, उसका पुत्र विशाल, विजेन्द्र तथा विनय कुमार उसके घर के आंगन में आए, उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। 
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है।