GPDP के निर्माण के लिए पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन -03 से 05 अगस्त तक

GPDP के निर्माण के लिए पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन -03 से 05 अगस्त तक
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन केलांग 24 जुलाई :
उपायुक्त, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करने के उद्देश्य से विशेष ग्राम सभा बैठकों के आयोजन के आदेश जारी किए हैं। इन बैठकों का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पंचायत की स्थानीय आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं के आधार पर आगामी विकास योजनाओं का निर्माण करना है।

उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकास खण्ड लाहौल एवं स्पीति की कुल 48 ग्राम पंचायतों के लिए विशेष ग्राम सभा बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 अगस्त 2026 को विकास खण्ड लाहौल की शान्शा, तान्दी, गौशाल, बरबोग, जुन्डा, केलांग, खंगसर, कोकसर, उदयपुर, तिंगरट एवं जाहलमा ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 04 अगस्त 2026 को रानिका, कोलोंग, किशोरी, गोंधला, सिस्सू, सलग्रां, दारचा, मूरिंग, चिमरट, नालडा एवं गोहरमा पंचायतों में बैठकें होंगी।

वहीं 05 अगस्त 2026 को विकास खण्ड लाहौल की शकोली, मडग्रां, तिन्दी, त्रिलोकनाथ, जोबरंग, थिरोट, यूरनाथ, वारपा, मूलिंग, कारदंग, मालंग एवं शूलिंग ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

स्पीति विकास खण्ड में 03 अगस्त 2026 को डेमुल, ढखर, किब्बर, गियू, तावो, लांगचा, हल, काजा एवं लालुंग ग्राम पंचायतों में तथा 04 अगस्त 2026 को खुरिक, लारा, सगनम, कुंगरी एवं लोसर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठकें आयोजित की जाएंगी।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि बैठकों का सफल आयोजन सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी व  सभी विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर्स का भाग लेना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला है, जिसमें स्थानीय स्तर विकासात्मक आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाता है।