पर्यटन सीजन को लेकर बंजार में प्रशासन सतर्क, तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट का जिम्मा

पर्यटन सीजन को लेकर बंजार में प्रशासन सतर्क, तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट का जिम्मा
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन बंजार (परस राम भारती):- 

जिला कुल्लू की तीर्थन और जीभी घाटी में क्रिसमस और नव वर्ष के उपलक्ष्य में खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आगामी पर्यटन सीजन के दौरान बंजार उप-मंडल में पर्यटकों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए है। उप-मंडलीय दंडाधिकारी बंजार पंकज शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार बंजार और तहसीलदार सैंज को उनके अपने अपने क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी। ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों, फील्ड स्टाफ और संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेटों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य पर्यटन सीजन के दौरान आम जनता और पर्यटकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है।