एस.डी.एम. नाहन बने रोटरी क्लब के मानद सदस्य

एस.डी.एम. नाहन बने रोटरी क्लब के मानद सदस्य

अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 अगस्त :

रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने आज राजीव संख्यान, एच.ए.एस., एस.डी.एम. नाहन को क्लब का मानद सदस्य बनाया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि एस.डी.एम. साहब अब हमारे सदस्य बने हैं। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से क्लब की सामाजिक गतिविधियाँ और अधिक प्रभावशाली एवं तीव्र गति से आगे बढ़ेंगी।