नाहन: कुंदन के बाग़ में पुलिस ने छापा मारा, रिहायशी मकान से 2 पेटी अवैध शराब बरामद की.. आरोपी धरा..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 फरवरी :
कुंदन का बाग क्षेत्र में पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक रिहायशी मकान से तालाशी के दौरान 2 पेटी देशी शराब की बरामद की है। आरोपी पकड़ीं गई शराब की पेटियों के कागजात व परमिट आदि पेश नहीं कर सका।
कच्चा टैंक पुलिस चौकी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने रिहायशी मकान में अवैध शराब का भंडारण कर रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस ने दबिश दी, तो वहां से दो पेटी अवैध देसी शराब बरामद की गई। इन बोतलों पर स्पष्ट रूप से "Only for sale in Chandigarh" अंकित था बरामद की है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी सोनू पुत्र श्याम, को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास शराब रखने या बेचने का कोई वैध परमिट नहीं पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब को कब्जे में ले लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।





