कुल्लू में 7 मार्च को इन जगहों पर रहेगी बत्ती गुल..

कुल्लू में 7 मार्च को इन जगहों पर रहेगी बत्ती गुल..

 अक्स न्यूज लाइन कुल्लू   06 मार्च : 
सहायक अभियंता, विद्युत् उप-मण्डल कुल्लू ने जानकारी दी कि 11/0.415 250 के० वी० सब-स्टेशन रमणीक की एलटी लाइनों की मुरम्मत व पेड़ो की आवश्यक काट छांट करने के कार्य हेतु  7 मार्च 2026 (शनिबार) को प्रातः 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक रमणीक होटल के पीछे, बॉय स्कूल व इसके नजदीकी क्षेत्रो भारत भारती ब नजदीकी जगह और अप्पर ढालपुर आदि क्षेत्रों में विद्युत् आपूर्ति बाधित रहेगी ।