नाहन : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के विकास के लिए बनेगा मास्टर प्लान: DC
अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 मार्च :
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में आज उद्योगपतियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया यहां डीसी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें उद्योगपतियों ने उनके सामने पेश आ रही समस्याओं को रखा ।
मीडिया से बात करते हुई डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि उद्योगपतियों द्वारा बैठक रखने का आग्रह किया गया था और इस बैठक में उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया है जिससे उद्योगपतियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स कालाअम्ब के अध्यक्ष दीपेंन गर्ग ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में सड़के बदहाल स्थिति से गुजर रही है जिसके चलते यहां चल रहे सैकड़ो उद्योगों को बड़ी परेशानीया हो रही है और दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे कई उद्योगों में पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही है जो कि हर उद्योग के लिए आवश्यक है उन्होंने कहा कि उद्योगपति यहाँ पावर सप्लाई से भी जूझ रहे है उन्होंने कहा कि विभिन्न समस्याओं को डीसी के सामने रखा गया है और समाधान का आश्वासन दिया गया।





