नाहन: 4.87 ग्राम चिट्टा पकड़ा 3 धरे,राजगढ़ में एफआईआर दर्ज हुई..

नाहन: 4.87 ग्राम चिट्टा पकड़ा 3 धरे,राजगढ़ में एफआईआर दर्ज हुई..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

राजगढ़ में पुलिस ने एक रिहायशी मकान से गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में हिरासत में लिए गए 3 आरोपी युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। 

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर राजगढ़ में एक रिहायशी मकान में छापेमारी करके 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

 तीन आरोपियों  अक्षित चौहान पुत्र श्री रघुवीर सिंह निवासी चौहान निवास नजद पुराना बस स्टेंड, अजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी नजदीक व DAV स्कूल राजगढ़तथा शुभम वर्मा पुत्र श्री संजीव वर्मा निवासी वर्मा निवास खैरी रोड राजगढ़  जिला सिरमौर के कब्जे चिट्टा पकड़ा गया है।

एसपी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार आरोपी  अक्षित चौहान, अजय कुमार और शुभम वर्मा अपने इस रिहायशी मकान में मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त का धंधा चला रहे थे। नेगी ने बताया कि तालाशी के दौरान पुलिस ने अक्षित चौहान के कमरे में आलमारी के अंदर लोकर में रखा  4.87 ग्रामचिट्टा बरामद किया गया। एसपी ने इस सन्दर्भ में धारा 21, 29 NDPS Act में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। मामले में जांच जारी है।