नाहन: NIMCET राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा में ईशांत पहाड़िया ने झटका 314 वां रैंक, बढ़ाया मान..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 जून :
: शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, नाहन के पूर्व छात्र ईशांत पहाड़िया ने NIT MCA Common Entrance Test (NIMCET) में अखिल भारतीय स्तर पर 314वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार तथा जिला सिरमौर का नाम गौरवान्वित किया है।
स्कुटी के होनहार छात्र रहे ईशांत वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़िया तथा श्रीमती सुनीता पहाड़िया, जो वर्तमान में सरकारी मेडिकल कॉलेज, नाहन में कार्यरत हैं, के सुपुत्र हैं।
ईशांत ने शिलाई ब्लॉक के ग्राम नाया में स्कूली शिक्षा के बाद शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, नाहन से जाम दो की उत्तीर्ण की थी।
विद्यालय के प्रिंसिपल कुन्दन ठाकुर ने ईशांत एवं उनके माता-पिता को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ईशांत की सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईशांत भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ ने भी ईशांत की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन का प्रमाण हैं।




