नाहन: फार्मा कम्पनी की टूटी लिफ्ट,29 वर्षीय रुखड़ी निवासी की दर्दनाक मौत..

नाहन: फार्मा कम्पनी की टूटी लिफ्ट,29 वर्षीय रुखड़ी निवासी की दर्दनाक मौत..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 अप्रैल :

नेशनल हाईवे पर बीती रात नाहन विधानसभा क्षेत्र के  शंभूवाला की फार्मासूटिकल कंपनी सनवेट हेल्थ केयर में अचानक लिफ्ट की तार टूट  जाने से एक दर्दनाक हादसे में एक 29 वर्षीय मजदूर की लिफ्ट के साथ नीचे गिर जाने से मौत हो गई।

मौत का शिकार हुए मजदूर की पहचान टीका राम पुत्र रूप सिंह, निवासी रुखड़ी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार  लिफ्ट सामान लेकर ऊपर की तरफ जा रही थी।  अचानक इसी दौरान लिफ्ट की तार टूट गई, औऱ यह हादसा हो गया।गंभीर रूप से घायल मजदूर  को  नाहन मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार इलाज़ के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि फार्मा इकाई में बीती रात लिफ्ट टूटने से एक मजदूर की मौत हुई है। प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है।