नाहन: ''टाइगर डीजे'' कहे जाने वाले 48 वर्षीय तरूण धवन नही रहे.शहर में शोक की लहर...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 दिसम्बर :
शहर के लिए रविवार की सुबह एक बेहद दुखद समाचार लेकर आई। शहर में “टाइगर डीजे” के नाम से पहचाने जाने वाले 48 वर्षीय तरुण धवन का अचानक निधन हो गया, जिससे पूरे नाहन में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तरुण धवन रविवार सुबह एसएफडीए हॉल में एक स्कूल के वार्षिक समारोह के लिए साउंड सिस्टम व अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे मौके पर ही गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
तरुण बीते कई वर्षों से नाहन शहर में सामाजिक, सांस्कृतिक व वैवाहिक आयोजनों में साउंड, एलईडी स्क्रीन और डीजे सेवाओं के माध्यम से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। अपने कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और तकनीकी दक्षता के चलते उन्होंने शहर में एक अलग पहचान बनाई थी।




