नाहन: नालागढ़ फायरिंग कांड से उजागर हुई बदहाल कानून व्यवस्था : विनय गुप्ता
अक्स न्यूज लाइन नाहन 18 मार्च :
उन्होंने बताया कि नालागढ़ जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में दिन के उजाले में देसी कट्टे से फायरिंग होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। इस तरह की घटनाएं दर्शाती हैं कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बन चुका है।
विनय गुप्ता ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान अपराधों में लगातार वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक ढिलाई और कानून व्यवस्था की कमजोर पकड़ के कारण असामाजिक तत्वों को खुली छूट मिल रही है। उनके अनुसार, सरकार की निष्क्रियता के चलते प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है।
भाजपा प्रवक्ता ने सरकार से मांग की कि नालागढ़ फायरिंग मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक ठोस और प्रभावी रणनीति बनाना अत्यंत आवश्यक है।
अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहती है, तो भाजपा इस मुद्दे को सड़कों से लेकर विधानसभा तक उठाएगी और जनता की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।




