नाहन: सरकारी सम्पति को पहुंचाया नुकसान,घर पर क़िया फिर पथराव... आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 जुलाई :
संगड़ाह में एक मामले में मारपीट के दौरान सरकारी कार्य में बाधा एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ साथ घर पर पथराव करने के आरोपों को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायतकर्ता रूप सिंह निवासी गांव काकोग ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार संगड़ाह द्वारा जारी वारंट दखल की अनुपालना के दौरान कुछ व्यक्तियों जिनमे कृपा, खेमा, ढेला, धर्म सिंह व कुछ अन्य ने तारबाड़ लगाने के कार्य में बाधा उत्पन्न की तथा अधिकारियों के जाने के बाद बाड़ को उखाड़ दिया।
एसपी ने बताया कि शिकायत में यह भी आरोप है कि रात के समय घर पर पथराव किया गया तथा अगले दिन खेत में कार्य के दौरान लड़ाई झगड़ा किया गया। जिस पर पुलिस थाना संगड़ाह मे मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
*




