नाहन :गृह रक्षक स्वयं सेवकों की भर्ती प्रक्रिया की तिथियों में परिवर्तन
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 जून :
गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन द्वारा गृह रक्षक स्वयं सेवकों की भर्ती प्रक्रिया, जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून 2026 से 23 जून 2026 तक चौगान मैदान एवं चम्बा मैदान, नाहन में आयोजित की जानी थी, अब प्रशासनिक एवं अपरिहार्य कारणों से 16 जून 2026 से 25 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
आदेशक, गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी, नाहन ने बताया कि 14 जून 2026 को भर्ती के लिए बुलाए गए अभ्यर्थी अब 24 जून 2026 को तथा 15 जून 2026 को बुलाए गए अभ्यर्थी 25 जून 2026 को भर्ती प्रक्रिया में उपस्थित होंगे।
उन्होंने बताया कि 16 जून 2026 से 23 जून 2026 तक भर्ती हेतु बुलाए गए अभ्यर्थियों की समय-सारिणी तथा PST/PET परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है और यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय आदेशक, गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी, नाहन के दूरभाष संख्या 01702-222339 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।









