नाहन: ऐतिहासिक विला राउन्ड के संरक्षण को लेकर विधायक अजय सोलंकी ने अधिकारियों व पार्षदों साथ लिया जायजा...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 जून :
सालों से अनदेखी का शिकार बनी शहर की ऐतिहासिक धरोहरों में शुमार सिरमौरी हुक्मरानों की सैर गाह रहे विला राउंड का विधायक अजय सौलंकी में जायजा लिया।
विधायक के साथ नगर परिषद के कांग्रेसी पार्षद व एसडीएम समेत नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।
जायजा लेने के बाद विधायक ने मीडिया को बताया कि जल्द ही।विला राउंड का कायाकल्प करने के लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जायेगी।
सोलंकी ने बताया कि राउन्ड को लेकर यहां सैर पर आने वाले लोगों की और से सुझाव मिले थे। उन।सुझावों को भी मध्यनजर रखा जाएगा।
विधायक ने कहा कि विला राउंड में पर्यावरण के संरक्षण को पूरी तरह से प्राथमिकता दी जायेगी । सन सेट व्यू के लिए प्लेट फार्म का निर्माण, सड़क पर टारिंग व दोनों तरफ घास रोपा जाना है।सोलंकी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए उचित बजट उपलब्ध कराया जायेगा।









