नाहन : यमुना पाथ से तस्कर के कब्जे से 3.22 ग्राम स्मैक पकड़ी....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 मार्च :
जिला सिरमौर की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने पाँवटा साहिब में गश्त करते हुए रविवार को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि मनु गुप्ता अपने पास एक कैरी बैग में भारी मात्रा में स्मैक खरीद करके ला रहा है तथा कुन्जा से पैदल पांवटा साहिब के लिए आ रहा है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि सूचना पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते यमुना पाथ गोविन्दघाट बैरियर में नाका लगाकर उपरोक्त व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली।
एसपी ने बताया कि तालाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.22 ग्राम स्मैक बरामद की।
उन्होंने बताया क आरोपी का मनु गुप्ता पुत्र श्री सतप्रकाश गुप्ता निवासी नजदीक DAV स्कुल वार्ड न0 9, देवीनगर पांवटा साहिब का निवासी है।
एसपी ने बताया कि पुलिस थाना पाँवटा साहिब मेंआर21-61-1985 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को नोटिस पर पाबन्द किया गया है।





