नाहन : 1 जनवरी 2026 को, स्वर्गीय महाराजा राजेंद्र प्रकाश की प्रतिमा की होगी स्थापना पौड़ी वाला मंदिर परिसर में विशाल भंडारा भी...

नाहन : 1 जनवरी 2026 को, स्वर्गीय महाराजा राजेंद्र प्रकाश की प्रतिमा की होगी स्थापना पौड़ी वाला मंदिर परिसर में विशाल भंडारा भी...

अक्स न्यूज लाइन नाहन 29 दिसम्बर : 

नव वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी 2026 को, नाहन क्षेत्र के प्राचीन शिवालय पौड़ी वाला में सिरमौर रियासत के अंतिम महाराजा स्वर्गीय राजेंद्र प्रकाश की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। इसी दिन मन्दिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी मन्दिर समिति द्वारा किया जा रहा है।

मन्दिर के पुजारी ईश्वर गिरी ने बताया कि सिरमौर रियासत के अंतिम शासक स्वर्गीय महाराजा राजेंद्र प्रकाश की प्रतिमा की स्थापना मन्दिर परिसर में महाराजा फतेह प्रकाश की पूर्व में बने समाधि स्थल पर की जा रही है। ईश्वर गिरी ने बताया कि महाराजा की प्रतिमा के स्थापना कार्यक्रम के लिए नाहन के राजमहल में न्योता दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि इसी दिन मन्दिर परिसर विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। उन्होंने भक्तों से अनुरोध किया कि तय कार्यक्रम अनुसार उपस्थित होकर शोभा बढ़ाएं।