नाहन: हैलमैट के अंदर छुपा 11.16 ग्राम चिट्टा पकड़ा, एसआईयू ने धरा तस्कर..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 अप्रैल :
बीती शाम जिला सिरमौर की एसआईयू नशीले पदार्थों के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ जैसे जैसे शिकंजा कसता जा रहा है वैसे वैसे तस्करी
में लोग भी पकड़ से बचने के लिए नये तरीक़े अपना रहे हैं। इसी कड़ी में हैरान करने वाले मामले में टीम ने बाइक सवार तस्कर के हैलमैट के अन्दर फोम के नीचे रखा 11.16 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मुर्तजा उर्फ फरमान पुत्र श्री मुखतार जो सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है काफी समय से पाँवटा तथा आसपास के ईलाका में चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है।
एसपी ने बताया कि सूचना के अनुसार आरोपी अभी भी अपनी मोटर साईकिल नम्बर HR71A-4659 में चिट्टा/स्मैक लेकर विद्या पीठ सीनियर सैकेन्डरी स्कूल केदारपुर के पिछली तरफ बने निर्माणाधीन मकान के सामने खेत में खड़ा है ।
उन्होंने बताया कि आरोपी कि चिट्टा/समैक बेचने की कोशिश में था। जिसने चिट्टा/स्मैक अपने हैल्मेट के अन्दर छुपाकर रखा है। जिस सूचना पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी को दबोचा व तलाशी करने पर उसके हाथ में पकड़ें हैलमैट में फॉम के अन्दर कुल वजन 11.16 ग्राम चिट्टा/समैक बरामद किया गया है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21,25-61-1985 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी का अदालत से पुलिस रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है तथा पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से यह चिट्टा/स्मैक की खेप लाया था तथा किन्हें स्पलाई करने की फिराक में था ताकि इस पूरे रैकेट को पकड़ा जा सके। नशा के खिलाफ जिला सिरमौर पुलिस का अभियान जारी है तथा आम जन से अपील है कि नशा तस्करों की अधिक से अधिक जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवा कर नशा मुक्त सिरमौर बनाने के लिये पुलिस का सहयोग करें। यह जानकारी गुप्त रखी जाती है।








