नाहन: 2सड़क हादसों में 4 लोग घायल, एफआईआर दर्ज...

नाहन: 2सड़क हादसों में 4 लोग घायल, एफआईआर दर्ज...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 अप्रैल :
जिला सिरमौर में शिलाई, पांवटा में सड़क दुर्घटनाओं के अलग अलग 2    मामलों में 4 लोग घायल हो गए। पुलिस आरोपी चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर के जांच शुरु कर दी है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पांवटा साहिब मे श्री भानु पाल निवासी गांव ज्वालापुर, डा0 निहालगढ ,तहसील  पांवटा साहिब, जिला सिरमौर हि0प्र0 ने मामला दर्ज करवाया  कि दिनांक 09.04.26  को यह अपनी मोटर साईकल न0 HP17J-2704 से अपनी माता जी सुनीता देवी को गोंदपुर कम्पनी छोड़ने जा रहा था और समय करीब 8.30 बजे जब यह गोंदपुर के पास पंहुचा तो साईड में चल रही स्कुटी ने एकदम कट मारा जिस कारण वह स्कुटी इसकी बाईक में लगी और इसकी मोटर साईकल अनियंत्रित हो गई वह सड़क में गिर गए। हादसे वो खुद ओर मां घायल हो गए।

एसपी ने बताया कि एक मामले में  पांवटा साहिब मे गुरमीत सिंह निवासी गांव आम्बवाला, डा0 शिवपुर ,तहसील  पावंटा साहिब, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 9-4-26 को यह अपने साथी  प्रीतम सिंह के साथ अपनी मोटर साईकल न0 HP17H-7754 से अपने काम पर जा रहे थे तो  समय करीब 9 बजे प्रात: जब तारुवाला चौक पर पंहुचे तो राजबन की और से एक गाडी आई जिसने इसकी  मोटर साईकल को टक्कर मारी दी। एसपी ने बताया कि इस कारण वो  दोनो नीचे गिर गये और घायल हो गए।
एसपी ने बताया  गाड़ी का न0 HP17D-9465 पढ़ा गया  चालक गाडी को छोड़कर फरार हो गया। नेगी ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।