नाहन: आवारा पशुओं के नाम पर जान से मारने दी धमकी, माजरा में मामला दर्ज..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 अप्रैल :
नाहन ब्लॉक के माजरा क्षेत्र में आवारा पशुओं के नाम पर माजरा पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने माजरा थाना क्षेत्र में फसल नुकसान के मामले में दो पक्षों में लडाई झगड़े का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता जोगिन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्री गीता राम निवासी गांव अजीवाला, डा0 जामनीवाला, तह0 पांवटा साहिब ने आरोप लगाया कि इसके पडौसी जिन्दर पाल और उनके परिवार ने जानबूझकर आवारा पशुओं से उनकी फसल का नुकसान करवाया है।
एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार गाली-गलौच व जान से मारने की धमकियां दी गई।
पुलिस ने जिन्दर पाल और उनके परिवार के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया जांच जारी है।








