नाहन:नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 मार्च :
नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं के रिजर्व किये जाने की प्रक्रिया 28 मार्च को तय कर दी गई है। इस बाबत एसडीएम एंव उपमंडल निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है
राज्य निर्वाचन आयोग हि०प्र० की अधिसूचना संख्या एस०ई०सी० एच पी एफ0002 (01) /1/1/2021-1-7324 -दिनांक 24-03-2026 के आदेशों अनुसार नाहन नगर परिषद के 13 वार्डो में से एक वार्ड अनुसूचित वर्ग की महिला हेतु तथा शेष अन्य में से 5 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित किये जाने हैं।
एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि नाहन नगर परिषद के उक्त वार्डो के आरक्षण का निर्धारण दिनांक 28.03.2026 को सांय 12:30 बजे नगर परिषद के टाउन हॉल में लॉट द्वारा किया जाएगा। इस प्रक्रिया में नगर परिषद के पार्षद रहे व अन्य सम्बंधित लोग शामिल होंगे।
गौरतलब है कि 13 वार्डो में से 6 वार्डो को आरक्षण के माध्यम से महिलाओं के लिए रिजर्व किए जाने की प्रक्रिया से शहर के कई कांग्रेस - भाजपा के पार्षद रहे व अन्य छन6लड़ने वाले इच्छुक नेताओं की सांसे अटकी है। कुछ महीने पहले भी लाटरी के माध्यम महिलाओं के लिए रिजर्व हुए वार्डो के पार्षदों का।चुनावी समीकरण गड़बड़ा गया था।
अब एक बार फिर से वार्डो का रिजर्वेशन महिलाओं के लिए होने जा रहा है।अब देखना यह है कि किन नेताओं के चुनाव पर ब्रेक लगेगी और किनको यह महिला आरक्षण राहत देगा अपने वार्ड से चुनाव लड़ने की।





