नाहन : NSUI का शर्ट लेस धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया रोष

नाहन : NSUI का शर्ट लेस धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया रोष

अक्स न्यूज लाइन नाहन 24 फरवरी : 


NSUI जिला सिरमौर द्वारा नाहन मुख्यालय में डॉ यशवंत सिंह परमार चौक पर जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता शर्टलेस होकर प्रदर्शन में शामिल हुए। संगठन का कहना था कि यह कदम उन्होंने देश की “आने वाली स्थिति” को पहले ही दर्शाने के लिए उठाया है।

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि केंद्र सरकार केवल अमेरिका के इशारों पर कार्य कर रही है, विशेषकर हालिया US ट्रेड डील के संदर्भ में, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है।

मिडिया से बातचीत में  जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का RDG (राजस्व घाटा अनुदान) बंद कर दिया है, जो प्रदेश के विकास की रीढ़ माना जाता था। उन्होंने कहा कि 40-50 हजार करोड़ रुपये के राजस्व अनुदान में कटौती कर प्रदेश के हितों की अनदेखी की गई है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

प्रदर्शन के अंत में संगठन ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के प्रति सकारात्मक और न्यायपूर्ण रवैया अपनाने की मांग की तथा चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।