अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 से, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 से, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 16 अप्रैल : 

अग्निपथ योजना के अंतर्गत थल सेना में हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों के युवाओं की अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से 7 मई तक होगी।

 थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि इस ऑनलाइन परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। तीनों जिलों के उम्मीदवार इस वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

निदेशक ने बताया कि यह ऑनलाइन परीक्षा हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों में अलग-अलग केंद्रों पर करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में यह परीक्षा आयन डिजिटल जोन और गौतम ग्रुप ऑफ कालेज, ऊना में आयांश कंप्यूटर सेंटर और केसी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स और बिलासपुर में मॉडर्न आर्किटेक्चर इन्फ्रा सर्विस प्रोवाइडर में होगी। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222214 पर संपर्क किया जा सकता है।