अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने अपराजिता बाल आश्रम में बच्चों संग मनाई होली

अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने अपराजिता बाल आश्रम में बच्चों संग मनाई होली

अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 05 मार्च : 

अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने आज अपराजिता बाल आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया और रंगों के इस पावन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बाल आश्रम के बच्चों को मिठाई वितरित की तथा उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।