100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर

100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन शिमला 0 7 जून :
ऊना, 7 जून.  हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल हरोली में अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण के लिए 8 करोड़ 42 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से अस्पताल की बढ़ी हुई क्षमता के अनुरूप आवश्यक आधारभूत ढांचे का विकास संभव हो सकेगा।
बता दें, सिविल अस्पताल हरोली को पूर्व में 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का अस्पताल किया जा चुका है। अब अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से अस्पताल के विस्तार को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लोगों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से हरोली क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पिछले वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं के साथ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अस्पताल को अत्याधुनिक एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधाओं को भी सशक्त बनाया गया है।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि अतिरिक्त भवन के निर्माण से अस्पताल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और मरीजों को अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय तक लाभकारी सिद्ध होगी।
-0-


--